Impact Factor - 7.125

Tuesday, January 7, 2020

पुस्तक लोकार्पण (पुस्तक- 'नयी उम्मीद की दुनिया')

साहित्य ज्ञानकोश ने साहित्य जगत में एक नींव रखी है, जिस पर नयी पीढ़ी इमारत खड़ी करेगी। - शंभुनाथ


पुस्तक लोकार्पण


पुस्तक- 'नयी उम्मीद की दुनिया'


लेखक माधव कौशिक


विश्व पुस्तक मेला में दिनांक 6 जनवरी 2020 को वाणी प्रकाशन के स्टॉल : 233-252 (हॉल 12ए) पर भारतीय भाषा परिषद और वाणी प्रकाशन के तत्वावधान से निर्मित प्रख्यात आलोचक और विद्वान प्रो. शंभुनाथ द्वारा संपादित 7 खंडों में और लगभग 5000 पृष्ठों के ‘हिंदी साहित्य ज्ञानकोश’ पर परिचर्चा की गयी। साथ ही साहित्य अकादेमी के उपाध्यक्ष एवं लेखक माधव कौशिक की पुस्तक 'नयी उम्मीद की दुनिया' का लोकार्पण किया गया।


पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर जवरीमल्ल पारिख, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर गोपेश्वर सिंह, श्री वरिष्ठ आलोचक एवं कला विशेषज्ञ ज्योतिष जोशी, आलोचक एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ. विनोद तिवारी, कथाकार भगवानदास मोरवाल, धीरेंद्र यादव और गोपाल प्रधान उपस्थित थे।


समारोह की शुरुआत में वाणी प्रकाशन की निदेशक अदिति माहेश्वरी-गोयल ने सभी अथितियों का स्वागत किया। जवरीमल्ल पारिख जी ने इस ‘हिन्दी साहित्य ज्ञानकोश’ के प्रकाशित होने की बहुत ख़ुशी जतायी।


गोपाल प्रधान जी ने इस ‘हिंदी साहित्य ज्ञानकोश’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पाठकों को अनौपनिवेशीकरण की ओर ले जाता है। भगवानदास मोरवाल ने ज्ञानकोश के प्रकाशन पर खुशी और गौरव जताया। ज्योतिष जोशी के अनुसार यह ज्ञानकोश हिंदी में एक बड़े अभाव की पूर्ति करता है।


जवरीमल्ल पारिख  जी ने बताया कि ‘हिन्दी साहित्य ज्ञानकोश’ का उद्देश्य हिन्दी साहित्य प्रेमियों और अध्ययनकर्ताओं  के लिए वस्तुपरक और सटीक जानकरी उपलब्ध कराना है।  उन्होंने इसे साहित्य का ज्ञानकोश ही नहीं बल्कि साहित्य के संदर्भ का ज्ञानकोश कहा। जो आलोचनात्मक दृष्टि प्रदान करने में सहायक है। शंभुनाथ ने साहित्य शब्द का ज्ञानकोश से सम्बन्ध बताया, कि साहित्य संवेदना के सभी विषयों को अपने अंतर्गत समेटता है।


सभी अतिथियों ने माना कि ज्ञानकोश का महत्व, 'बौद्धिकता की दरिद्रता' और 'मिथ्या चेतना' की ख़त्म करने में है। जो बौद्धिक सहायता प्रदान करता है। धीरेंद्र यादव, गोपेश्वर सिंह, विनोद तिवारी, भगवान दास मोरवाल जी ने साहित्य शब्द का ज्ञान कोश से सम्बन्ध बताया, कि साहित्य संवेदना के सभी विषयों को अपने अंतर्गत समेटता है।


सभी अतिथियों व श्रोताओं माना कि ज्ञानकोश का महत्व, 'बौद्धिकता की दरिद्रता' और 'मिथ्या चेतना' के ख़त्म करने में है जो बौद्धिक सहायता प्रदान करता है।


साथ ही साहित्य अकादेमी के उपाध्यक्ष व कवि, माधव कौशिक का ग़ज़ल संग्रह 'नयी उम्मीदों की दुनिया' का सभी अतिथियों के साथ और श्रोतागणों की तालियों के मध्य, लोकार्पण किया गया।


 


वाणी प्रकाशन के बारे में...


वाणी प्रकाशन 57 वर्षों से 32 साहित्य की नवीनतम विधाओं से भी अधिक में, बेहतरीन हिन्दी साहित्य का प्रकाशन कर रहा है। वाणी प्रकाशन ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑडियो प्रारूप में 6,000 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं। वाणी प्रकाशन ने देश के 3,00,000 से भी अधिक गाँव, 2,800 क़स्बे, 54 मुख्य नगर और 12 मुख्य ऑनलाइन बुक स्टोर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।


वाणी प्रकाशन भारत के प्रमुख पुस्तकालयों, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य पूर्व, से भी जुड़ा हुआ है। वाणी प्रकाशन की सूची में, साहित्य अकादेमी से पुरस्कृत 25 पुस्तकें और लेखक,  हिन्दी में अनूदित 9 नोबेल पुरस्कार विजेता और 24 अन्य प्रमुख पुरस्कृत लेखक और पुस्तकें शामिल हैं। वाणी प्रकाशन को क्रमानुसार नेशनल लाइब्रेरी, स्वीडन, रशियन सेंटर ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर तथा पोलिश सरकार द्वारा इंडो, पोलिश लिटरेरी के साथ सांस्कृतिक सम्बन्ध विकसित करने का गौरव सम्मान प्राप्त है। वाणी प्रकाशन ने 2008 में ‘Federation of Indian Publishers Associations’ द्वारा प्रतिष्ठित ‘Distinguished Publisher Award’ भी प्राप्त किया है। सन् 2013 से 2017 तक केन्द्रीय साहित्य अकादेमी के 68 वर्षों के इतिहास में पहली बार श्री अरुण माहेश्वरी केन्द्रीय परिषद् की जनरल काउन्सिल में देशभर के प्रकाशकों के प्रतिनिधि के रूप में चयनित किये गये।


लन्दन में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा 25 मार्च 2017 को ‘वातायन सम्मान’ तथा  28 मार्च 2017  को वाणी प्रकाशन के प्रबन्ध निदेशक व वाणी फ़ाउण्डेशन के चेयरमैन अरुण माहेश्वरी को ऑक्सफोर्ड बिज़नेस कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में ‘एक्सीलेंस इन बिज़नेस’  सम्मान से नवाज़ा गया। प्रकाशन की दुनिया में पहली बार हिन्दी प्रकाशन को इन दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। हिन्दी प्रकाशन के इतिहास में यह अभूतपूर्व घटना मानी जा रही है।


3 मई 2017 को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘64वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह’ में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी के कर-कमलों द्वारा ‘स्वर्ण-कमल-2016’ पुरस्कार प्रकाशक वाणी प्रकाशन को प्रदान किया गया। भारतीय परिदृश्य में प्रकाशन जगत की बदलती हुई ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए वाणी प्रकाशन ने राजधानी के प्रमुख पुस्तक केन्द्र ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर के साथ सहयोग कर ‘लेखक से मिलिये’ में कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम-शृंखला का आयोजन किया और वर्ष 2014 से ‘हिन्दी महोत्सव’ का आयोजन सम्पन्न करता आ रहा है।


वर्ष 2017 में वाणी फ़ाउण्डेशन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित इन्द्रप्रस्थ कॉलेज के साथ मिलकर हिन्दी महोत्सव का आयोजन किया। व वर्ष 2018 में वाणी फ़ाउण्डेशन, यू.के. हिन्दी समिति, वातायन और कृति यू. के. के सान्निध्य में हिन्दी महोत्सव ऑक्सफोर्ड, लन्दन और बर्मिंघम में आयोजित किया गया ।


‘किताबों की दुनिया’ में बदलती हुई पाठक वर्ग की भूमिका और दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए वाणी प्रकाशन ने अपनी 51वी वर्षगाँठ पर गैर-लाभकारी उपक्रम वाणी फ़ाउण्डेशन  की स्थापना की। फ़ाउण्डेशन की स्थापना के मूल प्रेरणास्त्रोत सुहृदय साहित्यानुरागी और अध्यापक स्व. डॉ. प्रेमचन्द्र ‘महेश’  हैं। स्व. डॉ. प्रेमचन्द्र ‘महेश’ ने वर्ष 1960 में वाणी प्रकाशन  की स्थापना की। वाणी फ़ाउण्डेशन का लोगो विख्यात चित्रकार सैयद हैदर रज़ा द्वारा बनाया गया है। मशहूर शायर और फ़िल्मकार गुलज़ार वाणी फ़ाउण्डेशन के प्रेरणास्रोत हैं।


वाणी फ़ाउण्डेशन भारतीय और विदेशी भाषा साहित्य के बीच व्यावहारिक आदान-प्रदान के लिए एक अभिनव मंच के रूप में सेवा करता है। साथ ही वाणी फ़ाउण्डेशन भारतीय कला, साहित्य तथा बाल-साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय शोधवृत्तियाँ प्रदान करता है। वाणी फ़ाउण्डेशन का एक प्रमुख दायित्व है दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली तीसरी बड़ी भाषा हिन्दी को यूनेस्को भाषा सूची में शामिल कराने के लिए विश्व स्तरीय प्रयास करना।


वाणी फ़ाउण्डेशन की ओर से विशिष्ट अनुवादक पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतवर्ष के उन अनुवादकों को दिया जाता है जिन्होंने निरन्तर और कम से कम दो भारतीय भाषाओं के बीच साहित्यिक और भाषाई सम्बन्ध विकसित करने की दिशा में गुणात्मक योगदान दिया है। इस पुरस्कार की आवश्यकता इसलिए विशेष रूप से महसूस की जा रही थी क्योंकि वर्तमान स्थिति में दो भाषाओं के मध्य आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाले की स्थिति बहुत हाशिए पर है। इसका उद्देश्य एक ओर अनुवादकों को भारत के इतिहास के मध्य भाषिक और साहित्यिक सम्बन्धों के आदान-प्रदान की पहचान के लिए प्रेरित करना है, दूसरी ओर, भारत की सशक्त परम्परा को वर्तमान और भविष्य के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित करना है।


वाणी फ़ाउण्डेशन की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है भारतीय भाषाओं से हिन्दी व अंग्रेजी में श्रेष्ठ अनुवाद का कार्यक्रम। इसके साथ ही इस न्यास के द्वारा प्रतिवर्ष डिस्टिंगविश्ड ट्रांसलेटर अवार्ड भी प्रदान किया जाता है जिसमें मानद पत्र और एक लाख रुपये की राशि अर्पित की जाती हैं। वर्ष 2018 के लिए यह सम्मान प्रतिष्ठित अनुवादक, लेखक, पर्यावरण संरक्षक तेजी ग्रोवर को दिया गया है।


Aksharwarta's PDF

Aksharwarta International Research Journal May - 2024 Issue