Impact Factor - 7.125

Saturday, February 15, 2020

राजेश भंडारी "बाबू"- सर्व भाषा सेवा सम्मान से सम्मानित





सर्व भाषा सेवा सम्मान से सम्मानित


इंदौर/दिल्ली । मालवी भाषा की सेवा के लिए सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा मालवी लेखक राजेश भंडारी “बाबू”  को दिल्ली के गाँधी शांति प्रतिस्ठान ,दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर रविवार दिनांक ९ फरवरी,२०२० को विशाल कार्यक्रम में खचाखच भरे हुवे हाल में  "सर्व भाषा सेवा सम्मान ,२०१९  से सम्मानित किया गया | उल्लेखनीय है कि राजेश भंडारी लम्बे समय से मालवी कविताओं और लेख से पाठकों को मालवी भाषा से परिचित करते आ रहे हैं। उनकी एक मालवी  पुस्तक पचरंगो मुकुट भी काफी चर्चित रही | उल्लेखनीय है कि सर्व भाषा ट्रस्ट भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध संस्था है| इस संस्था द्वारा साहित्य, समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने वालों को भी सम्मानित किया जाता है | कार्यक्रम में ट्रस्ट चेयरमैन श्री अशोक लव संयोजक श्री केशव मोहन पांडे,श्रीमती रेणु शाहनवाज हुसेन ,समाजवादी श्री अजित सिंह ने सम्बोथित किया | मुख्य अथिति श्री मार्तंड पूरी जी थे | कार्यक्रम में भिन्न भिन्न भाषाओ में  २४ से अधिक पुस्तकों का विमोचन किया गया |











 

 




 




 


 



 



Aksharwarta's PDF

Aksharwarta International Research Journal May - 2024 Issue