Impact Factor - 7.125

Friday, August 14, 2020

भारत देश

भारत देश


भारत देश हमारा है,
विश्व मे सबसे न्यारा है....


हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई,
इसमे सब त्योहार मनाते है!
मंदिर, मस्जिद, तीर्थ, द्वारे,
सब मिलकर सजाये जाते हैं!!


स्वतंत्रता या गणतंत्र दिवस हो,
यहां तिरंगा फहराया जाता है!
बड़ी धूमधाम के साथ इसमें,
हर त्यौहार मनाया जाता है!!


भिन्न-भिन्न तरह की भाषा यहां,
भिन्न-भिन्न तरह का बाणा है!
भिन्न-भिन्न हैं रंग-रूप इसमें,
भिन्न-भिन्न तरह का खाणा है!!


गर्व है मुझे मेरे देश पर,
मेरा भारत देश महान है!
तिरंगा झंडा भारत की,
आन,बान और शान है!!


लहराता रहे तिरंगा हमेशा,
ये कभी भी ना झुकने पाए!
प्रगति की तरफ बढ़ते कदम,
मेरे देश के ना रुकने पाए!!


सुषमा मलिक, रोहतक 
महिला प्रदेशाध्यक्ष CLA हरियाणा


Aksharwarta's PDF

Aksharwarta International Research Journal, April 2024 Issue